Video- हार के बाद भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ डांस करने लगे गेल
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में अफगानिस्तान की जीत के जश्न को क्रिस गेल ने बेहद खास बना दिया। नागपुर में खेले गये इस मैच में क्रिस गेल को आराम दिया गया था। हालांकि वेस्टइंडीज अभी तक अजेय रहा था लेकिन इस मुकाबले में उन्हें छह रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।
टीम इंडिया की जीत के बाद व्हॉट्सऐप पर Funny Messages
वेस्टइंडीज पर मिली जीत के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावों के गाने चैंपियन पर डांस करने लगे। तभी वो हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। क्रिस गेल ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ आकर चैंपियन गाने पर उनके साथ डांस करना शुरु कर दिया।
देखते ही देखते पूरी अफगानिस्तान की टीम ने गेल के साथ मैदान पर डांस शुरु कर दिया। गेल हमेशा से ही अपने हंसी मजाक वाले व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जिस तरह से अपनी ही टीम की हार के बाद गेल ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ डांस करना शुरु कर दिया उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications