For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्धशतक के बावजूद विजय शंकर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद के गेंदबाजों मे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम को 154 रन पर ही रोक दिया। राजस्थान के 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज बेबस नजर आए। कप्तान डेविड वार्नर महज 4 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे, जबकि जॉनी बेयरस्टो 10 रन के स्कोर पर आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन सलामी बल्लेबाजों के सस्ते में निपटने के बाद मनीष पांडे और विजय शंकर के अर्धशतक की बदौलत ने हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

मैच में मनीष पांडे 47 गेंद पर 83 रनों की नाबाद पारी खेली। मनीष पांडे ने इस दौरान 8 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं विजय शंकर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। विजय शंकर ने 51 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। हालांकि विजय शंकर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया लेकिन बावजूद इसके उनके ना ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जिसे वह कतई पसंद नहीं करेंगे। विजय शंकर ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अबतक का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया है। वहीं आईपीएल के इतिहास में विजय शंकर का यह अर्धशतक 9वां सबसे धीमा अर्धशतक है।

इस मौजूदा आईपीएल सीजन में विजय शंकर ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमे से उनका औसत 23 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 102 का रहा है। पांच मैचों में विजय शंकर ने कुल 71 रन बनाए हैं। विजय शंकर ने तकरीबन दो साल के बाद आईपीएल में यह अर्धशतक लगाया है। विजय शंकर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है। विजय ने 3 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने जॉस बटलर को 9 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं मनीष पांडे के साथ मिलकर उन्होंने नाबाद शतकीय साझेदारी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+