पूर्व कैप्टन गांगुली ने फेंकी कप्तान कोहली को 'गुगली', क्या होगा शास्त्री का?
नई दिल्ली। टीम इंडिया का कोच कौन होगा, इस बारे में फैसला शायद आज शाम तक हो जाए लेकिन सोमवार को जिस तरह से क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कप्तान कोहली पर गुगली फेंकी, उससे कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

धर्म संकट में कोहली
जो आसार दिख रहे हैं कि उससे तो ये ही लग रहा है कि गांगुली ने काफी सोच-समझकर सबकुछ कप्तान के ऊपर डाल दिया है, जिसने कोहली के लिए धर्म संकट वाली स्थिति पैदा कर दी है।

सहवाग पर फैसला ले चुकी है ?
सूत्रों के मुताबिक सीएसी टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर फैसला ले चुकी है लेकिन वो उनके नाम पर खुलासा अभी करना नहीं चाहती इसलिए कोहली के ऊपर सबकुछ डाल दिया गया हैैै।

वीरू बनाम शास्त्री
वैसे वीरू ने पहले कहा था कि कोहली के ही कहने पर उन्होंने कोच पद के लिए आवेदन किया है, ऐसे में कोहली को वीरू और रवि शास्त्री में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल होगा।

गांगुली की 'गुगली'
क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक गांगुली ने काफी सोच-समझकर ये दांव खेला है, पिछले साल शास्त्री ने कोच ना चुनने पर सारा दोष गांगुली पर ही मढ़ दिया था इसलिए सौरव इस बार अपने ऊपर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इस कारण उन्होंने कोहली के हाथ में सबकुछ छोड़ दिया है।

कौन किसको चाहता है और किसको नहीं?
गांगुली चाहते हैं कि विराट कोहली अगर वीरेंद्र सहवाग की जगह शास्त्री को कोच के तौर पर चाहते हैं, तो वह इसके लिए खुलकर सामने आएं। वह सहवाग का खुलकर विरोध करें और कोच के तौर पर शास्त्री की मांग सबके सामने करें, जिससे हर चीज क्लियर हो जाए कि कौन किसको चाहता है और किसको नहीं?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications