Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

चैपिंयस ट्राफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। टीम के ऐलान से पहले सभी को उम्मीद थी कि चयनकर्ता आईपीएल-10 के जारी सीजन में खिलाडियों के प्रदर्शन को भी चयन के दौरान ध्यान में रखेंगे। लेकिन टीम के ऐलान के साथ ही यह बात साफ जाहिर हो गई की आईपीएल में खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन को चयन का आधार नहीं बनाया गया है। यही वजह है आईपीएल-10 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद इन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर, टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे बेहतर विकल्प थे। इस आईपीएल में गंभीर ने अब तक 12 मैचों में 47.22 की औसत से 425 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्द्धशतक भी शामिल है। इस दौरान गंभीर का स्ट्राइक रेट 132.39 का रहा। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद गंभीर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

आईपीएल-10 के प्लेऑफ की दौड़ से गुजरात लायंस भले ही बाहर हो गई हो लेकिन टीम के कप्तान सुरेश रैना ने सभी को अपने बल्ले से प्रभावित किया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम करने वाले रैना ने इस आईपीएल में अब तक 12 मैच खेलकर 434 रन बनाए, जिनमें 3 अर्द्धतक भी शामिल है। रैना की आक आईपीएल में 48.22 का बैटिंग औसत रहा। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में उन्हें जगह नहीं मिली।

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा

कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दावा ठोकने वाले उथप्पा ने इस आईपीएल में एब तक 10 मैच खेलकर 384 रन बनाए। इस दौरान उथप्पा का औसत 42.66 और स्ट्राइक रेट 170.66 का रहा।

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करने वाले संदीप शर्मा ने इस आईपीएल में सभी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। खासकर बैंगलौर के खिलाफ मैच में जब उन्होंने क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे सितारों का विकेट ले पंजाब को मैच जिताया। संदीप शर्मा ने इस आईपीएल में 10 मैच खेलकर 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

इस साल आईपीएल में आरसीबी का प्रदर्शन भले ही बेहद खराब रहा हो लेकिन आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खिंचा। इस आईपीएल में चहल ने अपने स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। चहल ने इस आईपीएल में अब तक 13 विकेट लिए है। टीम इंडिया में बतौर तीसरे स्पिनर के रुप में वह अच्छा विकल्प हो सकते थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+