मलेशिया ओपन बैडमिंटन के पहले ही राउंड में हारीं सिंधु और सायना
कुआलालंपुर। मलेशिया के कुचिंग में खेली जा रही मलेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज के पहले दौर में ही भारत के लिए निराश करने वाली खबर आई है। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और सायना नेहवाल टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हो गई हैं।
पीवी सिंधु को एक घंटा आठ मिनट तक चले मुकाबले में चीन की चेन यूफेई ने 21-18, 19-21, 17-21 से हराया तो सायना को चौथी सीड जापान की अकाने यामागुची ने 56 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-13, 21-15 से शिकस्त दी। पिछले सप्ताह ही पीवी सिंधु ने स्पेन की कैरोलिन को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता है। सायना नेहवाल इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थीं।
महिला वर्ग में दोनों खिलाड़ियों की हार से निराश भारतीय प्रशंसकों के लिए अजय जयराम की जीत राहत भरी रही। अजय जयराम ने पहले राउंड में चीन के क्वियान बिन को 21-11, 21-8 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।
पढ़ें- देश की शान सायना नेहवाल के जन्म पर दादी ने मनाया था मातम...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
