'गलत है, कोई तुक नहीं'- पंत को तीसरे ODI में ना खिलाने पर भड़का पूर्व कंगारू बल्लेबाज
बेंगलुरु: भारत ने कंगारूओं के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पंत की जगह पर विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को बरकरार रखा है। इस फैसले की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने कड़ी आलोचना की है। रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकदिवसीय मैच से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर करने के भारत के फैसले को स्लेटर ने खारिज कर दिया।
पंत को दूसरे वनडे में चोट के कारण नहीं चुना गया था, लेकिन वह रविवार को खेलने के लिए फिट लग रहे थे। उन्हें मैच के दिन दोपहर को अभ्यास करते देखा गया, लेकिन भारत ने केएल राहुल को कीपर और मनीष पांडे को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने का फैसला किया।

माइकल स्लेटर ने पंत को बाहर करने की आलोचना
कमेंट्री करते हुए, स्लेटर ने पंत को ड्रॉप करने के फैसले को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पंत को छोड़ना अनुचित था। वह सिर में चोट होने की वजह से आउट हो गए थे, लेकिन अगर उनको यह चोट ना लगी होती तो शायद भारत के लिए वे ये तीनों मैच खेलते।" उन्होंने कहा।
IND vs AUS: बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानिए क्यों

'पंत को बाहर करना तर्क से परे'
"लेकिन क्योंकि हेलमेट पर गेंद लगने से चोट लगी थी और फिर किसी और ने उसकी जगह ले ली और अच्छी तरह से कीपिंग की, इसलिए उन्हें (पंत) बाहर कर दिया है? यह तर्कसंगत नहीं है। हेलमेट पर हिट होने के बाद वैसे भी आसान नहीं होता।"
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी के लिए चुना गया। भारतीय टीम जहां इस मुकाबले में पिछले मैच की विजेता टीम के साथ ही उतरी है तो वहीं कंगारूओं ने एक बदलाव किया है, उन्होंने जोश हेजलवुड को केन रिचर्डसन की जगह टीम में जगह दी है।

तीसरे वनडे का हाल कुछ इस तरह से है-
टॉस पर बोलते हुए, कोहली ने कहा: "यह एक सूखी पिच है, हम पीछा भी करना चाहते थे। यहां स्कोर का बचाव करना कठिन रहा है। हमें बल्लेबाजों पर दबाव बनाने और स्कोर को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ हम किसी भी दिन उस तरह की जीत हासिल करेंगे।
बता दें कि तीसरे मुकाबले में वार्नर-फिंच की जोड़ी कुछ करामात नहीं दिखा पाई लेकिन स्मिथ लाबुशेन की जोड़ी कंगारूओं को मैच में वापस ले आई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
