500वां टेस्ट खेलने कानपुर पहुंची टीम इंडिया, हुआ खास स्वागत
कानपुर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया कानपुर पहुंच चुकी है। ये भारतीय टीम का 500वां टेस्ट मैच है। इस दौरान उनका खास स्वागत किया गया।
विराट के नेतृत्व में टेस्ट खेलने कानपुर पहुंची टीम इंडिया
22 सितंबर से शुरू होने जा रहे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम युवा कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में कानपुर पहुंच गई है।
Video: सेल्फी लेने के लिए उठाया फोन और हो गया ब्लास्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का 500वां टेस्ट मैच 22 सितम्बर को ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जायेगा।
इससे पहले जब भारतीय टीम कानपुर पहुंची तो टीम के खिलाड़ियों का खास स्वागत किया गया। 500वें टेस्ट के लिए शुभकामनाओं के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने केक भी काटा।
Kanpur (Uttar Pradesh): Indian cricket Team arrives for its 500th test match, to play against New Zealand on Sep 22. pic.twitter.com/Ax8QMSBj5k
— ANI UP (@ANINewsUP) September 17, 2016
500वें टेस्ट के लिए दी गई शुभकामनाएं
न्यूजीलैंड के साथ स्वदेश में होने जा रही ये सीरीज तीन मैचों की है। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बेहद अहम है।
दिव्यांगों के कार्यक्रम में पीएम मोदी, मासूम बच्ची ने सुनाई कविता
इससे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा किया था जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 2-0 से अपने नाम किया था।
उस सीरीज का चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसकी वजह से भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनते-बनते रह गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
