रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू के कप्तान विराट कोहली को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने बड़ा बयान दिया है। वार्नर का मानना है कि जीत के लिए विराट कोहली किसी भी हद तक जा सकते हैं। इंडिया टूडे को इंटरव्यू देते हुए वार्नर ने कहा कि "मेरा मानना है कि अपनी टीम को जीत दिलवाने के लिए विराट कोहली किसी भी हद तक जा सकते हैं।"
वार्नर मे कहा कि- 'जो भी खिलाड़ी मैदान पर होता है तो वह जीत के लिए सब कुछ करना चाहता है, विराट भी इससे अलग नहीं हैं। वह जिस टीम से खेलते हैं अपना 100 प्रतिशत योगदान देते हैं।'
भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में वार्नर ने कहा कि वह सीरीज बहुत शानदार थी। दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिली। सीरीज में हर दिन कुछ न कुछ नया था। वार्नर ने कहा कि भारत 4-0 से सीरीज जीत सकता था लेकिन उनकी टीम ने आखिरी मैच तक संघर्ष किया।
गौरतलब है कि भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी तनातनी देखी को मिली थी। कप्तान विराट कोहली ने यहां तक कह दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब उनके दोस्त नहीं हैं। आपको बता दें कि दोनों टीम के बीच डीआरएस को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।