श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने संन्यास की घोषणा की

नई दिल्ली। Dhammika Prasad:श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 37 वर्षीय धम्मिका प्रसाद ने श्रीलंका की ओर से 25 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर 2015 में खेला था। कंधे में गंभीर चोट के चलते धम्मिका का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी मुश्किलों से गुजर रहा था, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। कंधे के ऑपरेशन के बाद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

चोटिल होने से पहले धम्मिका श्रीलंका के मुख्य तेज गेंदबाज में शामिल थे। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में धम्मिका ने 50 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके चलते श्रीलंका ने इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीती थी। धम्मिका का टेस्ट क्रिकेट में यह एक मात्र पांच विकेल हॉल है। लेकिन 2015 में एक बार फिर से धम्मिका ने भारत के खिलाफ लगातार दो इनिंग में चार विकेल हासिल किए थे।

धम्मिका प्रसाद ने अपने टेस्ट करियर में कुल 75 विकेट लिए और इस दौरान उनका औसत 35.97 का रहा, साथ ही उन्होंने श्रीलंका की ओर से 24 वनडे मैच भे खेले हैं, जिसमे उन्होंने 30.50 के औसत से 32 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो धम्मिका ने 276 विकेट लिए हैं। धम्मिका के संन्यास के ऐलान के बाद उनके साथी रंगना हेराथ ने उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमने कभी इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन चौथे दिन जब उन्होंने विकेट लिए, उसने मैच में हमारी जीत को सुनिश्चित किया। जब मैंने और उन्होंने साथ में गेंदबाजी की, मुझे पता था कि दूसरे छोर से वो बल्लेबाजों पर दबाव बनाएंगे, या तो विकेट लेंगे या फिर रन नहीं बनाने देंगे। वहीं मर्वन अटापट्टू ने कहा कि वैसे तो तेज गेंदबाज नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद करते हैं लेकिन धम्मिका ऐसे गेंदबाज थे जिन्हें आप कभी भी बुला सकते थे।

Story first published: Friday, February 19, 2021, 10:44 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+