For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धनश्री ने धवन के साथ मिलकर किया पंजाबी भांगड़ा, क्या आपने देखा?

Shikhar Dhawan's hilarious Dance with Yuzvendra Chahal's wife Dhanashree Verma | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं। धनश्री ने हाल ही में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के नए गाने 'ओए होए होए' में माॅडल के रूप में किरदार निभाया था। गिल के इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा था । धनश्री भी चहल की तरह सबसे साथ खुलकर बात करने वाले स्वभाव की हैं। उनका एक वीडियो ओपनर शिखर धवन के साथ भी नजर आया जिसमें वह पंजाबी गाने पर जबदस्त भांगड़ा करती हुई दिखीं।

धनश्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी भांगड़ा करते हुए का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धवन पंजाबी डांस के स्टेप कर रहे हैं जिसकी नकल फिर धनश्री कर रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

चहल के साथ शादी कं बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया पर धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 3.3 मिलियन से पार जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

गाैर हो कि चहल की पत्नी धनश्री एक कोरियोग्राफर, YouTuber और डॉक्टर हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपने डांस अकाडमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं। चहल ने 22 दिसंबर को धनश्री के साथ शादी की थी।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 16:59 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+