आईसीसी रैंकिंगः पृथ्वी शॉ-पंत ने यहां भी मचाया धमाल, उमेश यादव को भी हुआ फायदा
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के साथ खेले गए दो टेस्ट मुकाबलों में धमाल मचाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पहले मुकाबले में राजकोट में पारी और 272 रनों की टेस्ट की सबसे बड़ी जीत हासिल की और वहीं दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। वहीं इन दोनों ही मुकाबलों में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पृथ्वी शॉ की कमाल की बल्लेबाजी और उमे यादव के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 10 विकेट लेने का कारनामा अब आईसीसी रैकिंग में भी देखने को मिल रहा है। वहीं उनके साथ 2 पारियों में 92-92 रन की पारी खेलने वाले पंत ने भी धमाल मचाते हुए लंबी छलांग लगाई है।
दरअसल हैदराबाद में 70 और नाबाद 33 रन की दो पारियां खेलने के दम पर शॉ 13 स्थान उपर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। राजकोट में डेब्यू मैच के बाद वह 73वें स्थान पर थे। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दूसरे टेस्ट में 92 रन की पारी खेली जिसके बाद अब वह 23 स्थान ऊपर 62वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीरीज से पहले वह 111वें स्थान पर थे।
अजिंक्य रहाणे भी 80 रन की पारी के दम पर चार पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में उमेश यादव को भी चार स्थान का फायदा हुआ है और वह गेंदबाजी रैंकिंग में 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उमेश भारतीय सरजमीं पर मैच में दस विकेट लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बने थे जिससे उनकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वहीं कप्तान कोहली अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं।
वहीं अगर टीम की बात करें तो भारत को सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने पर एक अंक मिला जबकि वेस्टइंडीज को एक अंक का नुकसान हुआ। टीम रैंकिंग में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब हो कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि वनडे और टी-20 की एक्सपर्ट माने जाने वाली विंडीज का भारत के सामने कैसा प्रदर्शन रहता है।
ये भी पढ़ें-क्रिकेट जगत ने कुछ इस तरह किया पूर्व राष्ट्रपति कलाम को सलाम, साझा की पुरानी यादें
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
