मिलिए टीम इंडिया के 'सबसे बड़े फैन' से, 35 सालों में इकट्ठा किया ऑटोग्रॉफ वाले 536 बल्लों का खजाना

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। आम मैच में भी स्टेडियम खचा खच भर जाते हैं। टीम इंडिया के लिए उनके फैंस का प्यार इस कदर है कि विदेश में भी वे बड़ी संख्या में टीम का हौसला बुलंद करने पहुंच जाते हैं। टीम इंडिया के एक फैन सुधीर को हर कोई जानता है। सचिन के लिए सुधीर का प्यार किसी से छिपा नहीं है। तिरंगे से रंगे शरीर पर सचिन का नाम लिखा युवक आपको लगभग हर मैच में भारतीय झंडा फहराते और शंख बजाते दिख जाएगा। आज हम आपको एक ऐसे ही फैन से मिलवाएंगे जिसके पास भारत के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्रॉफ वाले बल्ले मौजूद हैं।

धर्मवीर के पास 536 बल्लों का कलेक्शन है

धर्मवीर के पास 536 बल्लों का कलेक्शन है

हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ के रहने वाले धर्मवीर दुग्गल की। धर्मवीर का क्रिकेट प्रेम कुछ ऐसा है कि बड़े-बड़े क्रिकेटर्स भी उन्हें मानते हैं। धर्मवीर के पास 536 बल्लों का कलेक्शन है जिस पर क्रिकेट के बड़े-बड़े सितारों के हस्ताक्षर हैं।

35 सालों से खजाना इकट्ठा कर रहा है 'बैट मेन'

35 सालों से खजाना इकट्ठा कर रहा है 'बैट मेन'

धर्मवीर का कहना है कि बल्लों का यह कलेक्शन उन्होंने पिछले 35 सालों में इकट्ठा किया है। चंड़ीगढ़ में धर्मवीर को 'बैट मेन' के नाम से भी जाना जाता है।

एक बल्ला है बेहद खास, ये रहा सबसे बड़ा कारण

एक बल्ला है बेहद खास, ये रहा सबसे बड़ा कारण

धर्मवीर के पास मौजूदा बल्लों में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी दिग्गजों के भी ऑटोग्रॉफ हैं। धर्मवीर दुग्गल के पास मौजूद एक बल्ले पर ब्रायन लाला, लाला अमरनाथ, गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्डस के ऑटोग्राफ हैं। वह बताते हैं कि लोग उनके बल्लों का यह कलेक्शन देखने के लिए आते हैं।

बल्लों के अलावा धर्मवीर के पास है एक बेहद खास गेंद

बल्लों के अलावा धर्मवीर के पास है एक बेहद खास गेंद

आपको बता दें कि धर्मवीर के पास बल्लों के अलावा एक गेंद भी है। ये गेंद कोई आम नहीं बल्कि डेनिस लिली, शोएब अख्तर, इमरान खान, मैलकम मार्शल, कपिल देव और ब्रेट ली जैसे महान गेंदबाजों के ऑटोग्राफ वाली खास गेंद है।

गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहते हैं अपना नाम

दरअसल धर्मवीर का क्रिकेट के प्रति क्रेज आज उन्हें खास बनाता है। वे कहते हैं कि उन्होंने कई टॉप खिलाड़ियो को चिट्ठी लिखी थी। जिनमें से कई खिलाड़ियों ने उनकी चिट्ठियों का जवाब भी दिया था। साथ ही उन्होंने अपना ऑटोग्रॉफ वाला बल्ला भी भेजा था। धर्मवीर चाहते हैं कि क्रिकेट के ढेर सारे उपकरण इकट्ठे कर गिनीज बुक में उनका नाम दर्ज हो।

Read more about: fan cricket team india record
Story first published: Tuesday, October 3, 2017, 18:59 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+