For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: बाउंड्री पर धवल कुलकर्णी ने पकड़ा असंभव कैच, देख बल्लेबाज रह गया हैरान

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के आठवें मुकाबले में क्रिकेट फैंस को खूब रनों की बरसात देखने को मिली। मुकाबला राजस्थान राॅयल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ, जिसमें 399 रन बरसे। इस मैच के दाैरान बल्लेबाजों ने तो रनों की बाैछार करके सुर्खियां तो बटाैरीं, वहीं राजस्थान के फिल्डर धवल कुलकर्णी भी बाउंड्री पर असंभव कैच लपकने के कारण वाहवाही लूटने में कामयाब हो गए। उन्होंने यह कैच उस समय पकड़ा जब हैदराबाद की पारी का 11ओवर बेन स्टोक्स फेंकने आए।

हुआ कुछ ऐसा कि स्टोक्स के इस ओवर की पहली गेंद का सामना जोनी बेयस्ट्रो करने आए। बेयस्ट्रो ने पहली गेंद पर थर्ड अंपायर की ओर शाॅट खेला। गेंद हवा में थी लेकिन कुलकर्णी आसान सा कैच छोड़कर गलती कर बैठे। इसके बाद कुलकर्णी को वहां से हटाकर स्टेट में बाउंड्री पर खड़ा कर दिया गया। बेयस्ट्रो ने ओवर की पांचवीं गेंद पर सीधा स्टेट में जोरदार शाॅट मारा। गेंद छक्के के लिए जा रही थी कि जब वहां खड़े कुलकर्णी ने हवा में उछलकर छक्के को कैच में बदल दिया। बेयस्ट्रो क्रीज पर थोड़ी देर रूकते हुए हैरानी भरे रिएक्शन देते नजर आए। शायद उन्हें यकीन नहीं था कि कुलकर्णी कैच लपक लेंगे क्योंकि गेंद बाउंड्री के पार जा रही थी।

शानदार कैच भी नहीं दिला पाया जीत
बेयस्ट्रो 28 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कुलकर्णी द्वारा उनका कैच होने के बाद भी राजस्थान मैच नहीं जीत पाया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे(70) व संजू सैमसन की नाबाद 102 रनों की पारी की बदाैलत 2 विकेट पर 198 रन बनाए थे, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस स्कोर को बाैना साबित कर दिया। हैदराबाद ने जवाब में डेविड वाॅर्नर की 37 गेंदों में 69 तथा विजय शंकर की 15 गेंदों में 35 रनों की बदाैलत एक ओवर रहते 5 विकेट मैच से मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 12:03 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+