PICS: श्रद्धा संग धवल और शीतल संग उथप्पा की शादी
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज धवल कुलर्णी और श्रद्धा खरपुडे गुरुवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। इस मौके पर उनके करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल हुए। शादी मराठी हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई। श्रद्धा मराठी लिबाज़ में बिलकुल अलग नजर आयीं। वहीं रॉबिन उथप्पा भी आज टेनिस प्लेयर शीतल गौतम के संग सात जन्मों के बंधन में बंध गये।
शादी की व धवल-श्रद्धा की तस्वीरें-
धवल और श्रद्धा करीब चार साल पहले दोस्त बने थे। फिर दोनों में प्यार हो गया और जून 2015 में दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान ट्विटर पर सगाई की तस्वीरों के साथ किया। श्रद्धा एक निजी कंपनी में फैशन कोऑर्डिनेटर हैं।
रॉबिन उथप्पा-शीतल की शादी की तस्वीरें
धवल के सबसे करीबी मित्र रोहित शर्मा शादी में नहीं पहुंच सके। वे इस वक्त बांग्लादेश में हैं। हालांकि उन्होंने ट्विटर के माध्यम से धवल को बधाई दी। वहीं टीम इंडिया के कई अन्य सदस्य भी शादी में शिरकत नहीं कर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications