धोनी ने जीत का सेहरा धवन और समर्थकों के सिर बांधा
मेलबर्न। आज भारत ने विश्वकप में दक्षिण अफ्रिका को हराकर इतिहास रच दिया है। आज भारत ने अफ्रिका को 130 रनों से हराकर यह साबित कर दिया कि अगर ठान लो तो कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। आज के मैच के हीरो रहे शिखर धवन, जिन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑउ द मैच बने। जीत का श्रेय धोनी ने पूरी टीम को दिया।
कप्तान धोनी ने कहा कि शिखर ने पहले क्रिज पर जमने पर वक्त लिया लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन पारी खेली जिसमें विराट और रहाणे दोनों ने उनका भरपूर साथ दिया। रहाणे ने बेशकिमती रन जोड़े। हमारी फिल्डिंग बहुत अच्छी थी तो हमने सधी हुई बॉलिंग भी की। शमी और आश्विन ने काफी प्रेशर कम कर दिया और हमारी जीत में बहुत बड़ा हाथ उन पचास हजार समर्थकों का है जो स्टेडियम में इंडिया-इंडिया चिल्ला रहे थे।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से हरा दिया है । यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की पहली जीत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
