दाैड़ के मामले में कोहली ने भी मानी हार, कहा- जडेजा को हराना मुश्किल है
नई दिल्ली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा माैजूदा समय सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। मैदान पर फील्डिग दाैरान उनकी चीते सी फुर्ती कई बार देखने को मिल चुकी है। अगर कोई बल्लेबाज बल्ले से शाॅट खेलने के बाद उन्हें नजरअंदाज करता है तो फिर उसे रन आउट के रूप में खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है। गेंद चाहे 20 गज से दूर होकर जा रही हो लेकिन जडेजा कब उसका पीछा कर अपने हाथों में लपक लेते हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसका कारण है उनका तेज दाैड़ना। जडेजा की दाैड़ के आगे विराट कोहली भी फीके नजर आते हैं। वहीं कोहली ने भी माना कि दाैड़ में जडेजा को हराना मुश्किल है।
कप्तान कोहली ने सोमवार अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कोहली के साथ जडेजा और विकेटकीपर रिषभ पंत दाैड़ लगाते दिख रहे हैं। जडेजा सबसे आगे तो कोहली दूसरे नंबर पर, वहीं पंत सबसे पीछे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, ''ग्रुप कंडीशनिंग सेशन मुझे पसंद हैं। और जब जड्डू ग्रुप में होता है, तो उसे पछाड़ना लगभग मुश्किल है।"
बता दें कि जडेजा पिछले 10 सालों से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह माैजूदा समय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। अगर इन्हें 3डी प्लेयर कहा जाए तो ही रहेगा, क्योंकि जडेजा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शत-प्रतिशत सही साबित होते हैं। जडेजा से पहले सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह बेहतरीन दाैड़ व फील्डिग के मामले में सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन अभी टीम इंडिया में अगर कोई सबसे चुस्त फील्डर दिखता है तो वह जडेजा ही हैं, जो अभी तक टीम के लिए 48 टेस्ट, 156 वनडे और 44 अंतरराष्ट्रीय 20 मैच खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

