पाकिस्तान के नाम विश्वकप में अनोखा विश्व रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं तोड़ना चाहेगा
एडीलेड। विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने एक अनचाहा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पाकिस्तान की पूरी टीम इस मैच में 213 रन पर आउट हो गयी। विश्वकप के इतिहास में यह छठा मौका है जब किसी टीम के सभी 10 खिलाड़ी कैच आउट हुए हैं।
इस मैच में पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी के चलते विश्वकप के पाकिस्तान के सपने को तगड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि विश्वकप के किसी मैच में पाक के सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए हो ऐसा 3 बार पाक के साथ हो चुका है। इस मैच से पहले भी भारत के खिलाफ पाक के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए थे।
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भी पाक के सभी विकेट कैच आउट के रूप में गिरे थे। इस तरह ऐसा कारनामा विश्वकप में सबसे ज्यादा करने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम हो गया है। पाकिस्तान के अलावा इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम के भी सभी बल्लेबाज कैच आउट के रूप में आउट हुए थे। स्कॉटलैंड ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ ऑल आउट होकर किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
