For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019:11 साल बाद घर वापसी कर सकते हैं शिखर धवन, दिल्ली डेयर डेविल्स का थाम सकते हैं दामन

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 में कई बड़े बदलाव के बाद अब एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। स्टार बल्लेबाज शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद की बजाए किसी और फ्रेंचाइज टीम के साथ खेलेंगे।इस कयास में सबसे आगे नाम फिलहाल दिल्ली डेयरडेविल्स का चल रहा है। खबरों के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शिखर धवन से करार करने के पूरे मूड में थे और फ्रेंचाइजी ने इस बारे में बीसीसीआई को भी बता दिया था। लेकिन शिखर की होम सिटी फ्रेंचाइज दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब से ऊंची बोली पर उन्हें अपने पाले में लगभग बुला ही लिया है। शिखर धवन को आईपीएल-2018 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर 5.2 करोड़ में खरीदा था।

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बने भी रह सकते हैं शिखर:
खबर यह भी है कि शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े रहें। अखबार के मुताबिक सनराइजर्स के एक अधिकारी का कहना है कि शिखर को छोड़ने का फैसला नहीं किया गया है। उन्हें रखा भी जा सकता है।, इस विषय पर आगे फैसला होगा।

गौरतलब है कि शिखर धवन आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल के 11वें संस्करण में वह शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16 मैचों में 38.23 की औसत से 497 रन बनाए। धवन ने आईपीएल इतिहास में अब तक 143 मैचों में 33.26 की औसत से 4058 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, October 31, 2018, 10:15 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+