For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धवन ने शेयर किया आंखें नम कर देने वाला वीडियो, शहीद जवानों के लिए लिखा ये संदेश

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दाैरान देश के शहीद हुए 42 सीआरपीएफ जवानों के बाद सभी लोग गुस्से में भी हैं और दुख में भी। यह भारतीय सेना पर हुआ अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा...

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दाैरान देश के शहीद हुए 42 सीआरपीएफ जवानों के बाद सभी लोग गुस्से में भी हैं और दुख में भी। यह भारतीय सेना पर हुआ अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों ने शहीदों को श्रदांजली दी। गाैतम गंभीर ने अब पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई करने की मांग की। वहीं शिखर धवन भी इस घटना से बेहद टूट चूक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शहीद जवान तिरंगे में लिपटे हुए हैं। इस वीडियो से पहले भी धवन ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। धवन ने धवन ने लिखा- बड़ा दुख हो रहा है कि हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए। सबसे यही अनुरोध करता हूं कि उनके लिए प्रार्थना करेंगे और उनके परिवारों की ताकत के लिए दुआ करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों का बदला लेने की बात भी कही है। उन्होंने लिखा- और पूरा यकीन है कि हमारी फौज हमारे भाइयों की शहीदी का बदला लेगी।

View this post on Instagram

🙏 #standwithforces

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

गाैर हो कि 14 फरवरी को एक फिदायीन आतंकी ने विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो को सीआरपीएफ काफिले की एक बस से भिड़ा दिया, जिसके बाद हुए भयंकर विस्फोट में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। विस्फोट इतना खतरनाक था कि बस के भी चिथड़े उड़ गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन चलाने वाले जैश-ए-मुहम्मद ने ली। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आश्वासन दिलाया कि जवानों का वलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+