Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उमर अकमल भी हुए चोटिल

लाहौर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर के बीच में ही युवा बल्लेबाज उमर अकमल भी चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

नए कोच वकार यूनुस की देखरेख में यह शिविर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चलाया जा रहा है। इस शिविर का मकसद खिलाड़ियों को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले क्षेत्ररक्षण के लिहाज से चुस्त-दुरुस्त बनाना है।

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा, "उमर चोटिल हैं और दर्द की वजह से वह अभ्यास में नहीं शामिल हो पा रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वह अभ्यास सत्र में भाग लेने लगेंगे।"

अफरीदी को भी पिछले दिनों अंगुली में चोट लग गई थी और अब तेज गेंदबाज उमर गुल, हरफनमौला फव्वाद आलम व यासिर अराफात का नाम भी पहले चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो चुका है। अपनी खोई लय को पाने के लिए संघर्ष कर रहे गुल के कंधे में चोट लगी है। फव्वाद के हाथ और अराफात के पिंडली में चोट लग गई है। टीम के कप्तान अफरीदी इन चोटों को गंभीर नहीं मानते।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ट्वेंटी-20 विश्व कप का निवर्तमान चैम्पियन है। इस बार उसे आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश वाले समूह में जगह मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+