IPL 2018: धोनी ने बल्लेबाजों से कहा- आसान नहीं होगा रन बनाना
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपकिंग की टीम ने रविवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 4 रन से हरा दिया। मैच में जीत के बाद धोनी ने बताया कि उऩकी टीम को इस सीजन में बेहतर शुरुआत मिली है। धोनी ने एक बड़ी बात कहते हुए बताया कि भले ही अभी बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी दिख रहे हों लेकिन इस सीजन के अंत तक बल्लेबाज इतने रन नहीं बना पाएंगे।
उन्होंने इस मैच में सफलता के बाद कहा कि वो यह बात साझा नहीं करेंगे कि वे आखिरी गेंद पर ब्रावो के साथ क्या चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कह कि मैच में सबसे जरूरी है कि हर खिलाड़ी अपनी गलतियों से कुछ सीखे। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआती मैच चल रहे हैं ऐसे में गेंदबाज अभी अपनी गलतियों से सीख रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि अगर आप शुरुआती चरणों के आईपीएल से इस सीजन के आईपीएल की तुलना करें तो पाएंगे कि विकेट पहले से कहीं बेहतर हुई है। इसलिए हर बल्लेबाज जानता है कि कौन सा गेंदबाज गेंद कहां फेंक सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लेकिन जैसै जैसे हम इस सीरीज में आगे बढ़ रहे हैं, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा क्योंकि गेंदबाज भी अब नए-नए प्लान बना रहे हैं। धोनी ने बताया कि हमें नए गेंदबाजों को मौका देना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
