Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद कुछ इस अंदाज में डांस करते दिखे रोहित शर्मा

नई दिल्ली। 'मैन इन ब्लू' मैदान पर डट चुकी है। आईसीसी विश्व कप में लीग के 7 मुकाबले होने के बाद भारत को खेलने का माैका मिला। अपना पहला मैच खेल रही भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से है। मैदान पर जब विराट कोहली टाॅस के लिए उतरे तो वो यहां हार गए। लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान फाॅफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर जो फैसला लिया वो भारतीय टीम ने गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी। शुरूआती ओवरों में जसप्रीत बुमराह व भुवनेश्वर कुमार छा गए। एक लम्हा ऐसा आया जब बुमराह ने विकेट निकाला तो उप-उपकप्तान अलग अंदाज में ही डांस करने लग पड़े।

दरअसल, ये वाक्या तब देखने को मिला जब भारत को पहली सफलता मिली। चाैथा ओवर फेंकने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आए। सामने थे ओपनर हाशिल अमला। ओवर की दूसरी गेंद बुमराह ने अमला को शाॅर्ट पिच फेंकी। बुमराह गेंद को अंत तक समझ नहीं सके और बल्ला अड़ा बैठे। उधर स्लिप में खड़े थे रोहित शर्मा। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई जहां खड़े रोहित ने कैच लेकर अमला को चलता किया। कैच लेने के बाद कुछ अलग अंदाज से डांस करने लगे। यह देख अन्य खिलाड़ी भी हंस पड़े।

बता दें कि बुमराह की घातक गेंदबाजी के कारण अमला 9 गेंदों में महज 6 रन बनाकर चलते बने। बुमराह ने इस मैच में 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट भी झटके। साउथ अफ्रीका के दूसरे ओपनर क्विटंन डि काॅक को भी बुमराह ने ही चलता किया जो 10 रन बना सके। भारतीय गेंदबाजों के कहर के कारण साउथ अफ्रीका टीम भारत के सामने 228 रनों का आसान लक्ष्य ही रख सकी।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 18:59 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+