CWC 2019 : आखिर 'अंग्रेजों' से कैसे जीत गया पाकिस्तान, इयाॅन मोर्गन ने बताई ये वजह
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप में अपने पहले मैच के दाैरान साउथ अफ्रीका को हराकर जीत से अभियान की शुरूआत की थी, लेकिन मेजबान को अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। लीग के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 349 रनों का टारगेट रखा जिसे धांसू बल्लेबाजों से भरी इंग्लैंड टीम हासिल नहीं कर सकी। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयाॅन मोर्गन को हार का अफसोस था। उन्होंने वो वजह भी बताई जिसके चलते उनकी टीम को हार और पाकिस्तान को जीत मिली।
मैच के बाद मोर्गन ने कहा, ''पाकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाया। शायद हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए। खराब फिल्डिंग के कारण स्कोर पर लगाम नहीं कस सके। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें खेल में बने रहने के लिए काफी साझेदारी मिली। आज हर दौर में हम इतने बुरे नहीं थे। पाकिस्तान ने अच्छा खेला। दोनों एक-दूसरे को हरा देंगे। नहीं लगता कि कई पक्ष अजेय हो जाएंगे। एक प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होने जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा खेल दिखाएंगे।'' इसके अलावा मोर्गन ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैदान उच्च स्कोर वाला था। विकेट बहुत अच्छा था। आउटफील्ड तेज था। हमें लगा कि स्कोर हासिल कर लेंगे लेकिन शुरूआती विकेट जल्दी खो देना सही नहीं रहा। हालांकि जो रूट और जोस बटलर ने 40वें ओवर तक जीत की उम्मीदें बनाई रखीं।
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 14 रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया है। पाकिस्तान की यह 2 मैचों में पहली जीत है जबकि इंग्लैंड की पहली हार रही। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 348 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड के लिए जोस बटलर व जो रूट ने शतकीय पारियां खेलीं लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उनकी इस मेहनत पर पानी पेर दिया। इंग्लैंड 9 विकेट पर 334 रह ही बना सकी। बटलर ने 76 गेंदों में 103 जबकि रूट ने 104 गेंदों में 107 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि शाबाद खान, मोहम्मद आमिर ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक को 1-1 विकेट मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
