Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गाले टेस्ट में श्रीलंका से 63 रनों से हारा भारत, जानिए क्या रहे कारण

गाले। पिछले दो दिनों से लग रहा था भारत बड़ी आसानी से श्रीलंका को उसी की धरती पर पहले टेस्ट मैंच में हरा देगा लेकिन शनिवार को श्रीलंका ने ऐसे मैच में वापसी की जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था और बड़ी आसानी से उसने भारत को 63 रनों से हरा दिया।

मालूम हो कि दूसरी पारी में मेजबान टीम के 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 112 रनों पर ही ऑलआउट हो गई, श्रीलंका के जीत के हीरो रहे हेराथ, जिनकी घातक गेंदबाजी के बदौलत पूरी टीम इंडिया ताश के पत्तों से ढह गई।

देखें स्कोर-कार्ड

और पहली पारी में शिखर धवन और कप्तान कोहली की शतकीय पारियां किसी भी काम नहीं आयीं और इंडिया श्रीलंका से बुरी तरह पहले टेस्ट में पराजित हो गया और अब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने भारत पर 1-0 की बढ़ ले ली है।

जानिए क्या रहे हार के मुख्य कारण

  • हेराथ की स्पिन गेंदबाजी के आगे भारत के दिग्गजों ने सरेंडर कर दिया।
  • पहली पारी में शतक ठोंकने वाले धवन-कोहली का बल्ला दूसरी पारी में कमाल नहीं कर पाया।
  • धवन,ईशांत शर्मा और रहाणे के अलावा किसी ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया।
  • अश्विन (46-6) की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी 183 पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में धवन (134) और कोहली (103) की बदौलत 375 का स्कोर खड़ा किया।
  • टीम इंडिया में धैर्य की कमी देखी गई जिसके कारण वो श्रीलंका के मामूली स्कोर 176 का भी पीछा नहीं कर पायी।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+