For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे धोनी और सुरेश, दुबई के लिए रवाना हुए CSK के खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दाैरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भिड़ रही है। तो दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 के शेष सीजन की तैयारी शुरू कर दी है, जो 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी गुरुवार, 13 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए। मुंबई ने विनय कुमार की हवाई सफर शुरू करने से पहले की एक तस्वीर साझा की।

दूसरी ओर, एमएस धोनी चेन्नई से यूएई के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएसके चाहेगी कि वो दुबई में जाकर अपनी ट्रेनिंग शुरू करें। एमएस धोनी को इस हफ्ते की शुरुआत में चेन्नई पहुंचते देखा गया था। अब टीम द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को चेन्नई के एयरपोर्ट पर देखा गया। सुरेश रैना, कर्ण शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर और अंबाती रायुडू हैं जो एमएस धोनी के साथ यूएई जा रहे हैं।

एमएस धोनी सहित सभी खिलाड़ी चेन्नई से दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट पर फेस मास्क और पीपीई किट पहने हुए नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 30वें मैच में आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाना है। सीएसके के लिए यूएई खास नहीं रहा है क्योंकि पिछले सीजन में टीम ने यहां काफी बेकार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2020 भी यूएई में करवाया गया था जहां सीएसके पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश करने से चूका था। हालाकि, टीम ने आईपीएल 2021 में अपने पहले 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल कर वापसी की। दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 6 जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 15:48 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+