For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी संग फुटबाॅल खेलते नजर आए दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस

MS Dhoni takes part in a Charity Football Match With Leander Paes and Arjun Kapoor | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। धोनी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। इंग्लैंड में हुए विश्व कप बाद वो टीम में शामिल नहीं हुए लेकिन अपने बाहरी कामों में वो काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में वह टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ खेल के मैदान पर खेलते हुए दिखाई दिए। इन दोनों खिलाड़ियों का एक साथ खेलना इसलिए भी खास है क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी वह खेल नहीं खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपनी-अपनी खास पहचान कायम की है। दोनों यहां एक साथ फुटबॉल का मैच खेलने मैदान पर उतरे थे।

मुंबई में हुए एक चैरिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया। जिसमें उनके अलावा भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और डीनो मोरिया के अलावा अन्य स्टार्स भी शामिल हुए। ये मैच शहर के जुहू एरिया में स्थित जमनाबाई नरसी ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच के दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं दूसरी टीम के सदस्य नारंगी रंग की ड्रेस पहनकर खेले। इन खिलाड़ियों ने जो जर्सी पहनी थी उस पर 'प्लेइंग फॉर ह्युमैनिटी' लिखा हुआ था।

एमएस धोनी की ब्रैंडिंग का कामकाज देखने वाली कंपनी रहिती स्पोर्ट्स ने सोमवार को एक इस मैच की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर कीं। रहिती स्पोर्ट्स ने इन तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'कप्तान कूल' एम एस धोनी भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंड़र पेस के साथ मुंबई में चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए।' इस कैप्शन के साथ रहिती ने इस मैच से जुड़ीं 6 तस्वीरें पोस्ट की हैं।

इंग्लैंड में संपन्न हुए वर्ल्ड कप के बाद धोनी इन दिनों टीम इंडिया से लंबे ब्रेक पर हैं। टेस्ट क्रिकेट से पहले ही (2014) में संन्यास ले चुके माही सिर्फ सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन वर्ल्ड कप के बाद वह न तो वेस्ट इंडीज दौरे का हिस्सा थे और न ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज के दौरान भी वह टीम से बाहर थे।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 14:51 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+