-Staff
नई दिल्ली, 30 सितम्बर: भारत को ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट टीम की कमान संभालने में भी सक्षम हैं। धोनी टेस्ट की कप्तानी के लिए भी उपयुक्त हैं। यह बात पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कही।
चेतन चौहान ने धोनी को उपयुक्त कप्तान तो बताया लेकिन साथ में यह भी कहा कि टेस्ट टीम की कमान उन्हें देने में जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है।
चौहान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी बतौर टेस्ट कप्तान भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा कप्तान अनिल कुंबले शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि धोनी की बारी जल्द ही आने वाली है। उन्होंने कहा कि महज तीन वर्ष में धोनी सभी लोगों के आइकान बन गए हैं।
चौहान ने कहा कि धोनी ने काफी कठिन परिश्रम और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। चौहान का कहना है कि भारत का क्रिकेट धोनी के हाथों में सुरक्षित है। कप्तान बनने के बाद हर खिलाडी के करियर में उंच नीच आती है लेकिन धोनी के साथ अभीतक ऐसा नहीं हुआ है।
चौहान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि विकेटकीपर कप्तान अंत तक बल्लेबाजी करता रहा हो। उन्होंने कहा कि उनकी तकनीक सचिन तेंदुलकर या सुनील गावस्कर की तरह भले ही नहीं है, लेकिन फिर भी वो एक शानदार खिलाड़ी हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, September 30, 2008, 15:31 [IST]
Other articles published on
Sep 30, 2008