किसकी कप्तानी में रहकर धोनी बने 'परफेक्ट' खिलाड़ी, क्रिस श्रीकांत ने बताया नाम
नई दिल्ली। अगर दुनिया के सबसे महान कप्तानों का जिक्र किया जाए तो उसमें भारतीय टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आएगा। धोनी कितने बड़े कप्तान रहे हैं, इसका अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जाता है कि वह दुनिया के इकलाैते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने देश को आईसीसी के तीनों खिताब दिलाए हों। साल 2007 में उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता, 2011 में वनडे प्रारूप का खिताब जबकि 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। लेकिन कप्तानी के गुण व कला धोनी ने कहां से हासिल की, इसका खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने किया।

इसकी कप्तानी में धोनी बने 'परफेक्ट' खिलाड़ी
एएनआई से बात करते हुए श्रीकांत ने उस भारतीय का नाम बताया जिसकी कप्तानी में रहकर धोनी 'परफेक्ट' खिलाड़ी बने। उन्होंने कहा कि धोनी को कुंबले की कप्तानी से सीखने को मिला और उन्हें इससे कप्तान के गुण समझ में आए। श्रीकांत ने उस समय को याद किया जब धोनी ने कुंबले की कप्तानी में खेला था। उसे याद करते हुए श्रीकांत ने कहा, "जब कुंबले टेस्ट टीम के कप्तान थे, तो यह धोनी के लिए सीखने का एक अच्छा मौका था। उनके पास परफेक्ट खिलाड़ी बनने का माैका मिला। कुंबले ने उन्हें बहुत जरूरी अनुभव दिया और धोनी ने खिलाड़ियों को बहुत आत्मविश्वास दिया।"

धोना ने आत्मविश्वास बढ़ाया
इसके अलावा श्रीकांत ने कहा, "2007 के टी 20 विश्व कप में जब धोनी कप्तान थे, तो उन्होंने टीम इंडिया को बहुत अच्छे से संभाला। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। वह हमेशा शांत रहे हैं और उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।"

गांगुली-धोनी में रहा ये फर्क
श्रीकांत ने साैरव गांगुली और धोनी में एक फर्क भी बताया। उन्होंने कहा कि यह सौरव गांगुली थे, जो टीम में आक्राक रवैये लेकर आए थे, लेकिन एमएस धोनी इसके एकदम उलट थे। श्रीकांत ने कहा कि जब कुंबले टेस्ट टीम के कप्तान थे, तो धोनी के लिए यह सीखने का अच्छा मौका था। अनिल ने एमएस को बहुत ही जरूरी अनुभव प्रदान किया और धोनी ने खिलाड़ियों को बहुत ही ज्यादा भरोसा प्रदान किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
