Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्‍लैंड से टकराने को तैयार धोनी ब्रिगेड

नई दिल्ली, 12 नवंबर: ऑस्‍ट्रेलिया को बॉर्डर-गवास्‍कर सीरीज में बड़ी शिकस्‍त देने के साथ पूरी तरह चार्ज हो चुकी धोनी ब्रिगेड इंग्‍लैंड की टीम से टक्‍कर लेने को तरह तैयार है।

भारत के साथ सात मैचों की एकदिवसीय और दो मैचों की टेस्ट श्रंखला खेलने के लिए केविन पीटरसन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम भारत पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच 14 नवंबर को राजकोट के माधवराव सिंधिया क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

असल मायने में देखा जाए तो राजकोट से इंग्लैंड के कप्‍तान केवनि पीटरसन की अग्निपरीक्षा शुरू हो जाएगी। पीटरसन ने तीन महीने पहले माइकल वॉन से कप्तानी हासिल की है। पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका को अपने ही घर में हराकर काफी कुछ साबित किया है, लेकिन भारतीय पिचों पर उनकी टीम के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत हुनर की भी जबरदस्त परीक्षा होगी।

इंग्लैंड के लिए भारत दौरा आसान नहीं होगा। यह कहने की जरूरत नहीं कि भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी शेर की मानिंद दहाड़ रहे हैं। गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक सभी फार्म में हैं। ऐसे में भारतीय टीम को हराने के लिए इंग्लिश टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

श्रंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :

14 नवंबर (शुक्रवार) : पहला एकदिवसीय मैच, माधवराव सिंधिया क्रिकेट मैदान, राजकोट

17 नवंबर (सोमवार) : दूसरा एकदिवसीय मैच, महारानी ऊषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट मैदान, इंदौर

20 नवंबर (गुरुवार) : तीसरा एकदिवसीय मैच, ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर

23 नवंबर (रविवार) (दिन/रात): चौथा एकदिवसीय मैच, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

26 नवंबर (बुधवार) (दिन/रात): पांचवां एकदिवसीय मैच, बाराबाती स्टेडियम, कटक

29 नवंबर (शनिवार) : छठा एकदिवसीय मैच, नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी

2 दिसंबर (मंगलवार) (दिन/रात): सातवां एकदिवसीय मैच, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, नई दिल्ली।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+