धोनी के छह बैट छुडायेंगे कंगारुओं के छक्के
मेरठ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम और महेंद्र सिंह धोनी अपनी पूरी तैयारियों में जुट गये हैं। कंगारुओं के खिलाफ रनों की बारिश के लिए माही मेरठ के एक क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी पहुंचे जहां उन्होंने छह बैठ खरीदें। हालांकि माही के मेरठ पहुंचने की किसी को भी भनक नहीं लगी। लेकिन कंपनी के सूत्रों ने बताया कि माही ने छह बैट खरीदें हैं।
ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों के चलते माही ने विशेष रूप से तैयार बैट की खरीददारी की जिनका वजन 1260 ग्राम है। धोनी ने बैट का स्ट्रोक कंपनी से अपने अनुसार सेट कराया है। बैटों को पसंद करने के लिए धोनी ने पांच घंटे का वक्त दिया।ट
धोनी ने मेरठ आने से पहले क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी के मालिक से इसकी जानकारी किसी को नहीं देने को कहा था। उन्होंने इस विजिट को बेहद निजी रखने को कहा था। गौरतलब है कि इससे पहले 2011 में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मेरठ आये थे। वहीं मेरठ में बैट बनाने वाली कंपनी के मालिक जतिन सरीन का कहना है कि उनके यहां युवराज सिंह, वीरेंद्र सेहवाग सहित पूर्व भारतीय कप्तना कपिल देव और राहुल द्रविड़ भी बैट लेने आ चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग भी मेरठ में बैट खरीदने आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
