Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019 : पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, पढ़िए क्या कहा

नई दिल्ली। विश्व कप में भारतीय टीम का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ हो गया है। विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों में भारत सबसे अंत में शुरुआत कर रहा है। सही मायनों में भारत के पहले मैच के साथ ही विश्व कप भी अनौपचारिक तौर पर अपने असली रंग में आ गया है। भारत विश्व की सबसे ज्यादा फैंस सपोर्ट हासिल करने वाली टीम है। ऐसे में जब टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में साउथैंप्टन में खेलने उतरी तो दुनिया भर से अरबों लोगों की दुआएं भी अपने साथ लेकर उतरी।

ये विश्व कप टीम इंडिया के साथ कप्तान विराट कोहली के लिए काफी मायने रखता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से टीम इंडिया के लिए बधाई और संदेश देते हुए लिखा- 'टीम इंडिया विश्व कप 2019 में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रही है, पूरे टीम के लिए बेस्ट विश। उम्मीद करता हूं इस प्रतियोगिता में अच्छी क्रिकेट खेली जाए और खेल भावना का भी जश्न मनाया जाए।' अंत में प्रधानमंत्री ने कहा- 'खेल भी जीतो और दिल भी।'

आपको बता दें कि विश्व कप के 8वें मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले हॉफ में संघर्षपूर्ण के साथ रोमांचक मुकाबला देखा गया। फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। जिसकी एवज में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके अफ्रीकी टीम के बड़ा स्कोर खड़ा करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक समय अफ्रीकी टीम 200 रनों तक पहुंचती हुई बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन निचले क्रम ने वापसी की जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए टीम का स्कोर 200 से बहुत आगे पहुंचा दिया। एंदिले फेलुकवायों ने 34 रन बनाए। जबकि क्रिस मॉरिस और कैगिसो रबादा ने भी अर्धशतकीय भागेदारी करते हुए क्रमशः रनो का योगदान दिया। भारत की ओर से बुमरहा को दो और चहल को 4 विकेट मिले।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 20:08 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+