
नजरें एशिया कप पर
यह कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2020 तक का है यानी कि धोनी इसके बाद होने वाले जारी कॉन्ट्रैक्ट में जगह बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए धोनी को आईपीएल में रन बरसाने होंगे। अगर धोनी आईपीएल में बल्ला चलाते हैं तो फिर उनके टी20 एशिया कप में खेलने के चांस बढ़ जाएंगे। अगर धोनी एशिया कप में खेल लेते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके अक्तूबर में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में शामिल होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। धोनी को इंटरनेशनल मैचों मैचों में गंभीर प्रदर्शन दिखाना होगा। लेकिन दोबारा कॉन्ट्रैक्ट में आने की शर्त यह भी है कि उन्हें वनडे मैचों का हिस्सा भी बनना होगा। धोनी को कम से कम 8 वनडे मैच भी खेलने होंगे। ऐसे में 2021 में होने वाले सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में धोनी शामिल हो सकते हैं। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी इस बात को स्पष्ट कर दिया कि धोनी फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो सकते हैं।

क्या कहना है BCCI का
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया कि धोनी को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी कि वो इस बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिन नहीं होने जा रहे हैं क्योंकि वह 6 महीने से टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेल पाए। अधिकारी ने कहा, ''अगर पूर्व कप्तान इस साल टी 20 टीम में जगह बना लेते हैं, तो उन्हें फिर से लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।'' अधिकारी के अनुसार, , ''आगे टी20 एशिया कप होगा और अगर धोनी निश्चित संख्या में मैच खेलते हैं, तो वह अपने आप शामिल हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर टीम से पक्का बाहर कर दिया है, उन्हें इसलिए लिस्ट बाहर रखा क्योंकि उन्होंने मैच नहीं खेले।''

ऐसा नहीं कि ले लेंगे संन्यास
धोनी के फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की जमकर आलोचना कर रहे हैं। खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी होने के बाद माना जा रहा है कि धोनी का करियर खत्म है। लेकिन कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में बयान दिया था कि धोनी वापसी कर सकते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। अगर इसका ऐलान करते भी हैं तो दर्शकों को अपना फेयरवेल मैच देखने के लिए जरूर मिलेगा। खैर, धोनी की नजरें अब आईपीएल पर हैं। देखना बाकी है कि क्या धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर कब टीम में वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
