Pics: टीम में वापसी करे रहे महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी की दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी हो रही है। धोनी के लिए यह क्रिसमस खास रहा है। क्योंकि वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी को टीम में जगह नहीं दी गई थी लेकिन अब वह टीम में वापसी कर रहे हैं। 24 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान किया, जिसमें धौनी का नाम भी शामिल है।
| |
साक्षी ने शेयर की तस्वीर:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। साक्षी धोनी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। धौनी पिछले कुछ समय से क्रिकेट पर ब्रेक पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।
साक्षी की दोस्त ने भी शेयर की तस्वीर:
साक्षी की दोस्त ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इस तरह से हमने क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम इंडिया:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम इंडिया:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
