Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWC19, BANvsNZ: न्यूजीलैंड ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेटों से हराया

नई दिल्ली। आखिर न्यूजीलैंड ने विश्व कप में एशियाई टीमों की जीत का सिलसिला भंग करते हुए बांग्लादेश को 2 विकेटों से मात दे दी। यह इस प्रतियोगिता का 9वां मैच था। लंदन के ओवल में हुए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 244 रन बनाए थे जिसके जवाब में कीवी टीम ने 47.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 248 रन बना लिए। बांग्लादेश ने इस मैच में संघर्ष का जज्बा दिखाते हुए विश्व कप को एक और शानदार मैच दिया।

एक समय न्यूजीलैंड की टीम आसान जीत की ओर बढ़ रही थी और उसका स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन था लेकिन देखते ही देखते 218 रनों तक उसके 7 विकेट आउट हो गए थे और मैच रोमांचक बन गया था। अगर उस समय सैंटनर एक टिकाऊ पारी ना खेलते तो इस मैच का नतीजा बांग्लादेश के भी पक्ष में जा सकता था। सैंटनर ने निचले क्रम पर नाबाद 17 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से केन विलियमसन ने 40 और रॉस टेलर ने 82 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश की ओर से इस मैच भी शाकिब उल हसन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 64 रन बनाए और फिर किफायती गेंदबाजी करने के साथ 2 विकेट भी लिए। इसके अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज 30 का स्कोर भी पार नहीं कर सका। कीवी टीम की ओर से मैट हैनरी ने 47 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट को भी 2 विकेट मिले।

आपको बता दें कि यह न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने श्रीलंका को मात दे थी। जबकि बांग्लादेश को यह विश्व कप में पहली हार मिली है। उसने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ अपना तीसरा विश्व कप मुकाबला भी हार गया है और उसके ऊपर टूर्नामेंट से जल्द ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, न्यूजीलैंड एक बार फिर से सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल होता दिखाई दे रहा है।

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 10:10 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+