'पिच का आकलन करने में ग़लती हुई'
भारतीय वन डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि उनसे पिच को पढ़ने में ग़लती हुई थी. श्रीलंका ने सोमवार को भारत को आठ विकेट से हरा दिया था.
इधर ख़बरें हैं कि भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग चोट के कारण पूरी वनडे सिरीज़ से बाहर हो गए हैं.
ग़ौरतलब है कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले वनडे में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
मैच ख़त्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने कहा, '' पिच के बारे में मेरा आकलन ग़लत साबित हुआ. सुबह गेंदबाज़ों के लिए करने को कुछ था और मुझे लगा कि ये स्थिति सिर्फ़ आधे घंटे तक रहेगी.''
उनका कहना था,'' पिच लंबे समय तक गेंदबाज़ों को मदद देती रही. लेकिन पूरा श्रेय श्रीलंकाई गेंदबाज़ों को जाता है.''
भारतीय टीम के 146 रन पर सिमटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
हालांकि धोनी ने भारतीय गेंदबाज़ों के प्रदर्शन की सराहना की.
उनका कहना था,'' मुनाफ़ और ज़हीर दोनों ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन मेरे ख्याल से यह काफ़ी नहीं था.''
दूसरी ओर श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि टीम पूरी दमखम से खेली.
अजंता मेंडिस के बारे में जयवर्धने ने कहा, '' भारतीय बल्लेबाज़ मेंडिस के ख़िलाफ़ कोई जोखिम नहीं उठा रहे थे, इसलिए हमने उन्हें रोक लिया और उसी दौरान दूसरे गेंदबाज़ों से गेंदबाज़ी करवाई.''
इधर ख़बरें हैं कि भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग चोट के कारण पूरी वनडे सिरीज़ से बाहर हो गए हैं.
ग़ौरतलब है कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले वनडे में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
मैच ख़त्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने कहा, '' पिच के बारे में मेरा आकलन ग़लत साबित हुआ. सुबह गेंदबाज़ों के लिए करने को कुछ था और मुझे लगा कि ये स्थिति सिर्फ़ आधे घंटे तक रहेगी.''
उनका कहना था,'' पिच लंबे समय तक गेंदबाज़ों को मदद देती रही. लेकिन पूरा श्रेय श्रीलंकाई गेंदबाज़ों को जाता है.''
| |
हालांकि धोनी ने भारतीय गेंदबाज़ों के प्रदर्शन की सराहना की.
उनका कहना था,'' मुनाफ़ और ज़हीर दोनों ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन मेरे ख्याल से यह काफ़ी नहीं था.''
दूसरी ओर श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि टीम पूरी दमखम से खेली.
अजंता मेंडिस के बारे में जयवर्धने ने कहा, '' भारतीय बल्लेबाज़ मेंडिस के ख़िलाफ़ कोई जोखिम नहीं उठा रहे थे, इसलिए हमने उन्हें रोक लिया और उसी दौरान दूसरे गेंदबाज़ों से गेंदबाज़ी करवाई.''
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


