Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमाम का विकेट लेते ही गेंदबाज ने किया 'आर्मी सैल्यूट' सेलिब्रेशन, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद हर गेंदबाज का जश्न मनाने का तरीका अलग होता है। साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर विकेट लेते ही मैदान में दाैड़ लगाना शुरू कर देते हैं, तो आयरलैंड के डेव लैंगफोर्ड-स्मिथ प्रसिद्ध फेरेट डांस के लिए मशहूर हैं। विंडीज-पाकिस्तान के बीच हुए आईसीसी विश्व कप के दूसरे मुकाबले में विंडीज का एक गेंदबाज विकेट लेने के बाद 'आर्मी सैल्यूट' सेलिब्रेशन करने लगा, जिसे सब देखते ही रह गए।

दरअसल, टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए पाकिस्तान आया। विंडीज की ओर से तीसरा ओवर कॉटरेल कर रहे थे। सामने थे ओपनर इमाम उल हक। इस ओवर की आखिरी गेंद को इमाम समझ नहीं पाए। उन्होंने शॉट खेलना चाहा। इसे इमाम समझ नहीं पाए और कैच थमा बैठे। गेंद विकेटकीपर शाई होप के दस्तानों में समा गई। इस तरह इमाम को पवेलियन लौटना पड़ा। इमाम 2 रन बनाकर आउट हुए। पाक बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाते ही काॅटरेल 'परेड' करते हुए जश्न मनाने लगे। उन्होंने सैल्यूट भी मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस गेंदबाज का पूरा नाम शेल्डन शेन कॉटरेल है। उनका जन्म जमैका में 19 अगस्त, 1989 को हुआ। 29 साल के कॉटरेल मुख्य रूप से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। शेल्डन कॉटरेल वेस्टइंडीज के अलावा एंटीगा हॉकबिल्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स, वैंकूवर नाइट्स और वेस्टइंडीज ए टीम का भी हिस्सा रहे हैं। कॉटरेल ने अभी तक के कैरियर में 14 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17 विकेट शामिल हैं। साल 2015 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शेल्डन कॉटरेल को ज्यादा मैच तो खेलने को नहीं मिले। लेकिन, माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप में शेल्डन कॉटरेल अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को परेशान करने वाले हैं।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 23:22 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+