विश्व कप 2019 : मैच से पहले अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं, डेविड वाॅर्नर हुए फिट
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) का चाैथा मुकाबला अफगानिस्तान(Afghanistan) और आस्ट्रेलिया(Australia) के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने जा रहा है। लेकिन इसके शुरू होने पहले अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि डेविड वाॅर्नर(David Warner) फिट घोषित हो चुके हैं। कप्तान आरोन फिंच(Aaron Finch) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वार्नर को खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
वाॉर्नर को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान पैर में चोट लगी थी और उनकी जगह पर उस्मान ख्वाजा ने दूसरे अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। फिंच ने कहा, 'वार्नर पूरी तरह से ठीक हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेंलगे इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है।' ऑस्ट्रेलिया ने दोनों अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की थी और पिछले संस्करण की तरह इस बार भी उसे विश्व कप के खिताब का प्रबल दोवदार माना जा रहा है। अफगानिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना छह जून को विंडीज से होगा।
हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसके बारे में कप्तान फिंच ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। तीसरे नंबर के लिए शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच कड़ी लड़ाई है। फिंच ने कहा कि वार्नर फिट हैं और वो पहले मैच में खेलेंगे। अभी प्लेइंग इलेवन को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया गया है। हम टॉस के समय तक इसका इंतजार करेंगे। किसी भी टूर्नामेंट की शुरुआत में प्लेइंग इलेवन का चयन करना हमेशा मुश्किल होता है वो भी तब जब आपको पता है कि टीम के खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
