Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंपायरिंग में हुई बड़ी गलती के बाद भड़के ऋषि कपूर, ICC की लगाई क्लास

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के 12वें संस्करण के 10वें मैच में विंडीज का मुकाबला 5 बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया से हुआ। यह मैच इस प्रतियोगिता के एक अच्छे मुकाबले के रूप में याद किया जाएगा। इसमें क्रिकेटिया रोमांच के वे भी तत्व मौजूद थे जिसके लिए वनडे क्रिकेट जाना जाता है। इस मैच में कई ऐसे मौके आए जहां विडींज टीम आसानी से मैच जीतती हुई दिखाई दी लेकिन अंत में बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी। कंगारू टीम एक बार फिर से अपने पुराने जबरदस्त प्रतिद्वंदता भरे अंदाज में खेली लेकिन एक विवाद ऐसा रहा जो ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार जीत को फीका कर गया।

यह मामला था क्रिस गेल के विवादापस्द तरीके से आउट होने का। दरअसल, गेल खराब अंपायरिंग का शिकार हो गए। वो भी एक बार ही नहीं, बल्कि तीन-तीन बार। हुआ कुछ ऐसा कि विंडीज की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क फेंकने आए। उनके सामने थे क्रिस गेल। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर अंपायर क्रिस गैफने ने गेल को कैच आउट दिया, गेल ने रिव्यू लिया और रीप्ले में में देखा गया कि गेंद उनके बल्ले से लगी ही नहीं। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने यॉर्कर फेंकी। अंपायर ने अब गेल को एल्बीडब्ल्यू आउट दे दिया, गेल ने फिर रिव्यू लिया और अंपायर फिर गलत साबित हुए। इस खराब अंपायरिंग पर गेल भी निराश दिखे।

विंडीज की पारी का 5वां ओवर फिर स्टार्क फेंकने आए। इस बार स्टार्क ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एल्बीडब्ल्यू किया। अंपायर ने आउट दिया, लेकिन गेल ने फिर रिव्यू मांग लिया। हालांकि इस बार वह बच नहीं सके और देखा गया कि वह पूरी तरह से आउट हैं। लेकिन जैसे गेल पवेलियन लौटे तो इसके बाद एक नया विवाद उठ गया। दरअसल, यहां फिर गेल के साथ धोखा हुआ। ओवर की चाैथी गेंद नो बाॅल दी लेकिन अंपायर ने उसपर ध्यान नहीं दिया था। स्टार्क का पैर काफी बाहर था।

इस घटना की क्रिकेट हलको के अलावा सामान्य जगत में भी काफी आलोचना हो रही है। अपनी मुखर जवाबहाजिरी के लिए मशहूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस मामले पर गेल का साथ देते हुए अंपायरिंग पर भड़ास निकाली है। उन्होंने इस मामले को नस्लीय रंग भी दे दिया है। एक ट्वीट के जरिए अपनी निराशा प्रकट करते हुए कपूर ने कहा- 'क्रिकेट आईसीसी। नस्लीय अंपायरिंग। वेस्टइंडीज के साथ एक ही ओवर में दो बार जो हुआ वह शर्मनाक है।'

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 0:03 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+