हार के बाद सजा, धोनी समेत टीम इंडिया पर लगा जुर्माना
नयी दिल्ली। लगता है कि टीम इंडिया के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। टीम के साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है।पहले इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरिज 3-1 से गंवाई तो हार के बाद आलोचकों के ताने सुनने पड़े। बात अगर इतने पर खत्म हो जाती तो भी ठीक थी, लेकिन नहीं इंग्लैंड से टेस्स सीरिज गंवाने के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी समेत पूरी टीम इंडिया पर जुर्माना लगा दिया गया है।
ओवल में अंतिम टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। इसके तहत धोनी पर मैच फीस का 60 फीसदी और अन्य खिलाडियों पर 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। ओवल टेस्ट में धीमी ओवर गति के चलते मैच रैफरी रंजन मदुगले ने भारतीय टीम पर नियमों के मुताबिक जुर्माना लगाया है।
टीम के सभी खिलाडियों पर मैच फीस का प्रति ओवर 10 फीसदी जुर्माना जबकि कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाता है। नियमों के मुताबिक अगर अगले 12 महीनों में धोनी एक बार और टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
