धोनी सहित इन दिग्गजों को बदलना होगा अपना बल्ला, ये रहा कारण
लंदन। जल्द ही बल्ले को लेकर नए नियम लागू होने वाले हैं। बदले नियम के अनुसार एक अक्टूबर के बाद डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, किरॉन पोलार्ड और महेंद्र सिंह धोनी को अपना बल्ला बदलना होगा। जी हां, दरअसल आईसीसी के निए नियमों के मुताबिक बल्लों की मोटाई, जो खासतौर पर बैट के निचले हिस्से में होती है, 40मिमी से अधिक नहीं हो सकती। इस साल मार्च में मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बल्ले की मोटाई के संदर्भ में फैसला किया था। इसका अर्थ यह है कि इन खिलाड़ियों को अब नए बैट से खेलना होगा।
खबरों के मुताबिक भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना बल्ला नहीं बदलना पड़ेगा। दरअसल कोहली का बल्ला नए नियमों के अनुरूप है। कोहली के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, स्टीव स्मिथ और जो रूट भी 40एमएम से कम मोटाई के बल्ले से खेलते हैं। कुल मिलाकर इन लोगों को अपना बल्ला बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हालांकि डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और पोलार्ड के बल्ले की मोटाई 50एमएम से ज्यादा है। दरअसल ज्यादा मोटाई से विस्फोटक बल्लेबाजी करने में मदद मिलती है। वहीं भारतीय बल्लेबाजों में मोटे बल्ले से केवल महेंद्र सिंह धोनी ही खेलते हैं। धोनी के बल्ले की मोटाई 45एमएम है। आपको बता दें कि नए नियमों के अनुसार बल्ले की चौड़ाई 108एमएम और गहराई 67एमएम हो सकती है। वहीं किनारा 40एमएम से ज्यादा नहीं हो सकता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
