World Cup 2019: क्या छुपा है दिनेश कार्तिक के किट बैग में? VIDEO में खुले सब राज
नई दिल्ली। भारतीय टीम को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून से खेलना है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाएगा। विश्व कप जैसे बहुत बड़े टूर्नामेंट क्रिकेट को एक बार फिर से परिभाषित करने के लिए होते हैं। एक विश्व कप अपने साथ अनेकों नए फैंस को जोड़कर लाता है। ऐसे में क्रिकेट का ककहरा शुरू से सीखने वालों की तादात भी बहुत बढ़ जाती है। दिनेश कार्तिक ने एक छोटी सी वीडियो में ऐसी ही महत्वूर्ण और बेहद रोचक जानकारी साझा की। दरअसल कार्तिक इस वीडियो में एक क्रिकेटर के किट बैग में क्या-क्या होता है उसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है दिनेश कार्तिक के बैग के अंदर-
कार्तिक ने अपने किट बैग में सबसे पहले हैलमेट को दिखाया जो बैग के चैन वाले ऊपरी हिस्से के अंदर फिट था। उसके बाद नंबर था कार्तिक के कीपिंग पैंड्स था जिनको पहनकर वो विकेटकीपिंग करते हैं। कीपिंग पैड के बाद कार्तिक ने अपने बैटिंग पैड निकालकर दिखाए। पैड के बाद नंबर आया बैटिंग ग्लव्स का। कार्तिक ने बताया कि आमतौर पर वे तीन से चार जोड़ी बैटिंग ग्लव्स रखते हैं। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको काफी ज्यादा जोड़ी में ग्लव्स की जरूरत होती है क्योंकि 45 दिनों तक आपको टूर्नामेंट में बने रहना होता है।
|
छोटे से किट बैग में निकला ढेर सारा सामान-
उसके बाद कार्तिन ने चेस्ट और थाई पैड निकाले। ये एक जोड़ी ही थे। फिर नंबर आया आर्म-गार्ड का जिसके बाद जैनाइटल्स को कवर करने वाले पैड का नंबर आया। अंत में उन्होंने अपने कीपिंग ग्लव्स दिखाए जिसके साथ में इनर ग्लव्स भी मौजूद थे। कार्तिक ने कहा कि किट बैग देखने में छोटा होता है लेकिन इसमें सभी जरूरी चीजों के लिए काफी जगह होती है। बैग में साइड में बल्ला रखा था जिसको कार्तिक ने निकालकर दिखाया।

पांच या छह बल्ले रखता है एक बल्लेबाज-
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि विश्व कप जैसी प्रतियोगिता में एक बल्लेबाज अपने साथ कम से कम 5 या 6 बल्ले साथ रखता है। जबकि एक गेंदबाज आमतौर पर दो से तीन बैट साथ रखता है। इसके बाद कार्तिक अपना किट बैग पीठ पर लादकर अभ्यास के लिए रवाना हो गए।
क्या विश्व कप को भी हल्के में रही है टीम इंडिया? टीम की मौज-मस्ती पर फैंस ने उठाए सवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
