Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खत्म होते ही विदेशी मीडिया ने विराट कोहली पर निशाना साधा है। डेली टेलीग्राफ ने विराट कोहली पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर दी है। डेली टेलीग्राफ ने लिखा है- विराट कोहली अतंरराष्ट्रीय खेलों के डोनाल्ट ट्रंप बन गए हैं। वह भी अपनी हरकतों के लिए डोनाल्ट ट्रंप की तरह ही मीडिया को ही दोष देते हैं। आपको बता दें कि अभी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है, लेकिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपने खेल से अधिक विवादों के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- OMG! इंटरव्यू में बीवी के साथ-साथ गर्लफ्रेंड को भी शुक्रिया कर गया फुटबॉल प्लेयर

इस सीरीज में अभी तक विराट कोहली भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन मीडिया के इस हमले से विराट कोहली को बचाने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की मीडिया उनकी टीम के लिए सपोर्टिंग स्टाफ का काम कर करती है, ऐसे में उसकी बातों से परेशान न हों और क्रिकेट से ध्यान हटने न दें। दरअसल, मौजूदा सीरीज में लगातार ही कोई न कोई विवाद पैदा होता जा रहा है, जो दोनों टीमों के खिलाड़ियों की बीच तनाव का कारण बन सकता है। ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग: दूसरे पायदान पर पहुंचे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा

रांची टेस्ट से पहले और फिर मैच के दौरान भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई है। पहले तो डीआरएस लेने के लिए स्टीव स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखा था तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भड़क गए थे और फिर क्रिकेट के गई दिग्गजों ने भी स्मिथ के इस रवैये की आलोचना की थी। वहीं इसके बाद फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को कंधे पर चोट लगी और वह जल्दी आउट हो गए तो ग्लेन मैक्सवेल ने अपने कंधों पर हाथ रखकर उनका मजाक उड़ाया था। इसके बाद दूसरी पारी में रविंद्र जाडेजा ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट ले लिए दो कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया को उसी की भाषा में जवाब दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+