For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने अब वापसी के लिए चुना नया रास्ता, लॉकडाउन खत्म होने के बाद लेंगे फैसला

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लाॅकडाउन के कारण जहां सभी लोग घरों में कैद हैं तो इस बीच खबर आई है कि धोनी झारखंड के लिए आगामी टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं। धोनी लाॅकडाउन खत्म होने के बाद इसपर फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, धोनी झारखंड राज्‍य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अधिकारियों से संपर्क में हैं।

जेएससीए ने की पुष्टि

जेएससीए ने की पुष्टि

इस खबर की पुष्टि जेएससीए के करीबी सूत्रों ने की है। उनका कहना है कि धोनी लगातार अध्‍यक्ष और अन्‍य सदस्‍यों के संपर्क में हैं। लॉकडाउन से पहले चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान कई बार जेएससीए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम कॉम्‍प्‍लेक्‍स में अभ्‍यास कर चुके हैं और इसके बाद वह आईपीएल के लिए रवाना हुए। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से पहले ही सीएसके ने अपने अभ्‍यास शिविर के समापन की जानकारी दे दी थी। इसलिए माही अपने घर रांची लौट आए।

धोनी ने दिखाई रूचि

धोनी ने दिखाई रूचि

अगर धोनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगे, तो यह झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए काफी अच्छी खबर होगी। धोनी की उपस्थिति में टीम को काफी मजबूती मिलेगी। स्पोर्ट्सकीड़ा पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, ''धोनी जेएससीए अंतरराष्‍ट्रीय कॉम्‍प्‍लेक्‍स में अब और पहले भी अभ्‍यास कर रहे थे और जेएससीए अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है, यहां तक ​​कि जेएससीए ने भी उनके सामने यह प्रस्ताव रखा। लॉकडाउन के बाद धोनी इस पर फैसला लेंगे। ''

आखिरी सीजन में रहा खराब प्रदर्शन

आखिरी सीजन में रहा खराब प्रदर्शन

बता दें कि सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी दिसंबर और जनवरी के बीच आयोजित होती है। इससे धोनी को आईपीएल की तैयारी के लिए एक महीने का विंडो मिल जाएगा। झारखंड की टीम आखिरी सीजन में सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप चरण में दिल्‍ली के बाद ग्रुप ई में दूसरे स्‍थान पर थी। उसने सुपर लीग चरण के लिए क्‍वालीफाई कर लिया था। हालांकि, सुपर लीग चरण में टीम अपने चारों मुकाबले हारकर बाहर हो गई।

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 13:52 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+