For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'IPL में अकेला धोनी नहीं खेल रहा', कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। वह पिछले साल हुए आईसीसी विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर दिखेंगे जब 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा। माना जा रहा है कि आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए जगह बनाने का यह धोनी का आखिरी माैका होगा। वहीं अब सवाल है कि क्या धोनी को टी20 विश्व कप में खेलना चाहिए या फिर युवाओं को माैका देना चाहिए। ऐसे में पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने इसपर बड़ा बयान देते हुए अपनी राय रखी।

सिर्फ धोनी ही नहीं खेल रहे

सिर्फ धोनी ही नहीं खेल रहे

कपिल ने बयान देते हुए कहा, ''आईपीएल में सिर्फ धोनी ही नहीं खेल रहे हैं। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखता है। मुझे लगता है कि धोनी ने पहले ही देश के लिए इतना कुछ कर दिया है।'' उन्होंने कहा, ‘उनके प्रशंसक के तौर पर, हां मैं उन्हें टी20 वर्ल्‍डकप में खेलते हुए देखना चाहूंगा। लेकिन बतौर क्रिकेटर मुझे लगता है कि यह सब टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वे इसपर क्या फैसला लेते हैं क्योंकि वे एक साल से क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं।

करियर के अंतिम पढ़ाव पर आ चुके हैं धोनी

करियर के अंतिम पढ़ाव पर आ चुके हैं धोनी

ऑलराउंडर कपिल ने धोनी के करियर को लेकर कहा, "अलग खिलाड़ियो के लिए अलग मापदंड नहीं होने चाहिए। ऐसे में धोनी को टीम में आने के लिए ज्यादा मैच खेलने चाहिए।'' कपिल ने धोनी के करियर को लेकर कहा, ''वो अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पढ़ाव पर आ चुके हैं। मैं उनका फैन हूं इसलिए मैं उन्हें देखना चाहूंगा लेकिन आईपीएल में मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को ही देखूंगा।''

फैंस को है उनके लाैटने का इंतजार

फैंस को है उनके लाैटने का इंतजार

बता दें कि धोनी ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद टीम में वापसी नहीं की। इस कारण बीसीसीआई ने उन्हें इस साल की शुरूआत में जारी नए सालाना काॅंट्रैक्ट की लिस्ट से भी बाहर कर दिया था। तब और अटकलें बढ़ गईं कि धोनी अब शायद ही टीम में दिखें। वहीं उस समय हरभजन सिंह ने भी सबको ये कहते हुए चाैंका दिया था कि धोनी अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। खैर, धोनी को अब उनके फैंस आईपीएल में देखने को बेताब हैं जो चेन्नई को चाैथा खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+