धोनी बने दुनिया के पांचवे सबसे महंगे ब्रांड
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की सूचि में शामिल हो गये हैं। फोब्र्स मैगजीन की सूची में दुनिया के सबसे कीमती ब्रैंड एथलीटों की सूची में धोनी को पांचवा स्थान दिया गया है। इस सूचि में जगह बनाने वाले धोनी एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
इस सूचि में पहले स्थान पर अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स हैं। इस सूचि में मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर और राफेल नडाल भी शामिल हैं। फोर्ब्स मे धोनी की ब्रांड वैल्यु 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गयी है जोकि पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है। पिछले वर्ष धोनी की ब्रांड वैल्यु 21 मिलियन डॉलर थी।
फोर्ब्स की सूचि मे दुनियाभर के दस सबसे महंगे एथलीट को शामिल किया गया है। धोनी ने 2013 में स्पार्टन स्पोर्ट्स और एमिटी यूनीवर्सिटी के साथ 4 मिलियन डॉलर के अनुबंध का करार किया जबकि रिबॉक से 1 मिलियन डॉलर का अनुबंध पहले से ही चला आ रहा है।
इस सूचि में सबसे उपर जेम्स की ब्रांड वैल्यु 37 मिलियन डॉलर है। जेम्स नाइकी, मैकडोनाल्ड, कोका-कोला जैसे उत्पादों का प्रचार करते हैं। वहीं टाईगर वुड्स की ब्रांड वैल्यु 36 मिलियन डॉलर है। वहीं नाइकी सबसे वैल्युएबल ब्रांड के रूप में पहले स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
