VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, सरफराज अहमद की लगाई 'क्लास'
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में पाकिस्तानी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। जिस तरह से टीम ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा है उसको देखते हुए अब पाक के लिए आगे का सफर और भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 31 मई को हुए मैच में विंडीज की टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए केवल 105 रन बनाए थे। यह पाकिस्तान का विश्व कप में दूसरा सबसे कम स्कोर था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान 21.4 ओवर में ढेर हो गया था। यह विश्व कप में पाक की टीम के द्वारा खेले गए सबसे कम ओवर थे।

'सरफराज का पेट बाहर और चेहरे पर भी चर्बी'
वेस्टइंडीज ने यह मैच केवल 13.4 ओवर में जीत लिया था। अब हार के बाद लाजिमी है कि पाकिस्तान में बवाल मचना तय था। खासकर वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ ऐसा लचर प्रदर्शन किसी भी मायने में शर्मनाक से कम नहीं है। ऐसे में पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर अपना आपा खो बैठे। पाक के पत्रकार साज सदीक ने शोएब अख्तर के हवाले से ट्वीट करते हुए कहा, 'जब सरफराज अहमद टॉस के लिए आए तो उनका पेट बाहर की ओर निकल रहा था और चेहरे पर तो बहुत ही चर्बी दिखाई दे रही थी।'

पकड़ में आई पाक की बड़ी कमजोरी-
उन्होंने आगे कहा, 'वह ऐसा पहला कप्तान है जिसको मैंने इतना अनफिट देखा है। वह इधर-उधर मूव करने के लायक भी नहीं हैं और विकेटकीपिंग में भी वे संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।' इससे पहले शोएब अख्तर का पहली प्रतिक्रिया थी- स्पीचलेस ( कहने के लिए कुछ नहीं है)। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों की बड़ी कमजोरी भी मैच में पकड़ ली। यह कमजोरी थी शॉर्ट गेंद। छोटी गेंदों पर पाक बल्लेबाजों की कलई खुलकर सामने आ गई। पाक के खिलाफ अब यही रणनीति अन्य टीमें भी अपना सकती हैं।
|
शोएब अख्तर का वीडियो-
हालांकि अख्तर ने बाद में कहा कि अपने गुस्से को ठंडा करते हुए पाकिस्तानी टीम को सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीम को सपोर्ट करना होगा क्योंकि वे पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनको पूरे विश्व कप में हमारे सपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। अख्तर ने अपने विचार एक वीडियो में प्रकट किए जिसको आप यहां पर देख सकते हैं।
World Cup 2019: क्या छुपा है दिनेश कार्तिक के किट बैग में? VIDEO में खुले सब राज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
