IPL 2019: शतकीय पारी ने लोकेश राहुल को दिया मुंबई के खिलाफ ऊंचा मुकाम
नई दिल्ली। अगर विश्व कप से पहले आईपीएल जिन खिलाड़ियों के लिए सबसे अहम है तो उनमें भारत के हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का नाम आता है। ये सभी खिलाड़ी किसी ना किसी कारण लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे और आईपीएल इनके लिए मात्र एक घरेलू लीग नहीं बल्कि विश्व कप से पहले खुद को एक बार फिर बेजोड़ क्रिकेटर के तौर पर साबित करने का मंच भी था।

बहुत कुछ कहता है राहुल का ये शतक-
अच्छी बात यह है इनमें अधिकतर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के नजरिए की बात करें तो हार्दिक पांड्या के बाद केएल राहुल की फार्म वापसी ने बहुत उम्मीदें जगाई हैं। खासकर जिस तरह से राहुल ने कुछ मैचों में अर्धशतक बनाने के बाद पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, वह काफी कुछ कहता है। 63 गेंदों पर सेंचुरी लगाने वाले राहुल ने मुंबई के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और अपनी टीम के लिए 197 रनों का स्कोर खड़ा करने में सबसे अहम भूमिका निभाई।

1 पारी में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
राहुल ने मैच में नाबाद 100 रन बनाए और 6 छक्के व इतने ही चौके जड़े। इस पारी के साथ ही राहुल ऐसे इलीट बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक रन बनाए हैं। वे अब मुंबई के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स 133 रन बनाने के साथ नंबर एक पर हैं। यह रन उन्होंने 2015 के संस्करण में बनाए थे।
IPL 2019: हार्दिक पांड्या और हार्डस के बीच हुई आंखों से जमकर लड़ाई, VIDEO वायरल

गेल के साथ शतकीय साझेदारी-
बाकी बल्लेबाजों में एडम गिलक्रिस्ट, हाशिम अमला, लोकेश राहुल और युसूफ पठान का नाम आता है। राहुल ने इसके अलावा क्रिस गेल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रनों की पार्टनरशिप भी की थी। गेल ने एक आईपीएल में एक और आतिशी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 67 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए सब कुछ अच्छा होने के बावजूद मुंबई ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया। पोलार्ड ने केवल 31 गेंदों पर 83 रनों की चमत्कृत करने वाली पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
