Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

...तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा वर्ल्ड कप 2019 का खिताब, खुद को दोहरा रहा है इतिहास

नई दिल्ली। यूं तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने की कोई प्रबल दावेदार टीम नहीं मानी जा रही, लेकिन उन्होंने जैसे ही अपने दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड को हराया तो उसे देख इस टीम ने संकेत दिए कि कुछ भी हो सकता है। हालांकि पाकिस्तान अपना पहला मैच हार गई थी। पाकिस्तान का तीसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ था जो बारिश के कारण नहीं हो सका। शुक्रवार पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, जिसके बाद मैच रद्द कर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। दोनों को 1-1 मिलते ही ऐसे अजब संयोग बन गए जिससे लगने लगा कि क्या फिर पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीत लेगा। क्या है वो संयोग आइए जानें-

इतिहास खुद को दोहरा रहा है

इतिहास खुद को दोहरा रहा है

इतिहास पर नजर दाैड़ाएं तो 1992 में हुआ वर्ल्ड कप पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। उस समय टीम के कप्तान इमरान खान थे जो अभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। 1992 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया गया था। पाकिस्तान ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। उस वर्ल्ड कप में जिस तरह से पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट की शुरूआत की थी, अब ठीक वैसे ही 2019 के वर्ल्ड कप में की है। यानि कि पाकिस्तान टीम ने 1992 में भी अपना पहला मैच हारा, दूसरा जीता था और तीसरा मैच बेनतीजा रहा था। वहीं इस बार भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

1992 में ऐसे हुई थी शुरूआत

1992 में ऐसे हुई थी शुरूआत

पाकिस्तान टीम की 1992 में हार के साथ शुरूआत हुई थी। तब भी पाकिस्तान ने लीग का पहला मैच विंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं जब इस टीम ने अपना दूसरा मैच खेला तो जिम्बाब्वे को 53 रन से हारकर पहली जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरा मैच ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था जिसका नतीजा नहीं निकला और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। हालांकि, इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और ये टीम 40.2 ओवर में सिर्फ 74 रन पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए पर इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका।

VIDEO : आंद्रे रसेल ने जड़ा विश्व कप 2019 का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद

अबकी बार भी ऐसा ही हुआ

अबकी बार भी ऐसा ही हुआ

वर्ल्ड कप 2019 में भी पाकिस्तान का अभी तक ऐसा ही सफर रहा जैसा 1992 में रहा। पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला विंडीज के साथ हुआ जिसमें उसे नॉटिंघम में 7 विकेट से हार मिली। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को नॉटिंघम में ही 14 रन से हराकर कमाल की वापसी की। तीसरे मैच में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका के साथ होना था, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई जिसके बाद मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। गाैर करने वाली बात ये है कि यहां पर इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से कुछ वैसा ही कमाल करने जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1992 में पाकिस्तान की टीम जैसे तैसे अंतिम चार में पहुंची और फिर इस टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। यहां एक और बात का जिक्र जरूर होना चाहिए की ये वर्ल्ड कप भी राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर ही खेला गया था और इस बार का वर्ल्ड कप भी इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 10:37 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+