FIFA U-17 World Cup:कोलंबिया के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला
नई दिल्ली। FIFA U-17 World Cup की मेजबानी कर रहे भारत के लिए फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आगाज अच्छा नहीं रहा। अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के हाथो 0-3 से हारने के बाद भारत आज कोलंबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगा। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत और कोलंबिया की टीम आपस में भिड़ेगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच गंवा चुकी है, लेकिन भारत ने अमेरिका के खिलाफ 0-3 की हार में सराहनीय संघर्ष का परिचय देते हुए लोगों का दिल जीत लिया। कोलंबिया के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप ए मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है।
हालांकि भारत के समक्ष कोलंबिया काफी मजबूत टीम है। कोलंबिया भले ही घाना के हाथों 0-1 की हार गया हो, लेकिन कोलंबिया को भी नॉकऑउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना होगा। भले ही भारत की स्थिति और प्रदर्शन को देखते हुए टीम के नॉकआउट दौर में जाने की संभावना ना के बराबर है, लेकिन जिस तरीके से अमेरिका के खिलाफ खेलते हुए टीम ने संघर्ष का परिचय दिया, उसे देखकर उसे हल्के में आंकना किसी भी टीम के लिए खतरनाक हो सकता है।
टीम का मनोबल ऊंचा है और यह जज्बा भारतीय कोच लुइस नोर्टन डी मातोस की आंखों और उनकी बातों में भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि टीम आखिरी मिनट तक लड़ेगी और कोलंबिया के खिलाफ पूरे मनोबल के साथ उतरेगी।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
