आईसीसी वनडे में चमके धोनी-कोहली लेकिन टेस्ट में जगह नहीं

दुबई| भले ही खराब प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान पीछे खिसक गई है लेकिन टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान मिस्टर धोनी, टीम के दबंग क्रिकेटर विराट कोहली और बल्लेबाजों की नींद उड़ाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद समी को प्रतिष्ठित आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम (2014) में जगह मिली है। यही नहीं टीम के 12th मैन बने हैं मिस्टर रोहित शर्मा।

लेकिन जहां यह एक खुश होने वाली बात हैं वहीं दुख का कारण यह है कि टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को आईसीसी टेस्ट टीम (2014) में शामिल नहीं किया गया है। धोनी को आठवीं और लगातार सातवीं बार आईसीसी की एकदिवसीय टीम में स्थान मिला है। साथ ही पांचवी बार उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

आईसीसी वनडे में चमके धोनी-कोहली लेकिन टेस्ट में जगह नहीं

दूसरी ओर, आईसीसी टेस्ट टीम का कप्तान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को बनाया गया है। इस टीम में दो अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा और रंगना हेराथ हैं। गौरतलब है कि कि 2006 के बाद यह सातवां मौका है जब संगकारा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। संगकारा 2009 और 2013 में आईसीसी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक विशेष समिति ने इस टीम की घोषणा की। इस समिति के अध्यक्ष अनिल कुंबले हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम (2014) : डेविड वार्नर (आस्ट्रेलिया), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), कुमार संगकारा (श्रीलंका), अब्राहम डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), जोए रूट (इंग्लैंड), एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका/कप्तान), मिशेल जॉनसन (आस्ट्रेलिया), स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), रंगना हेराथ (श्रीलंका), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड-12वें खिलाड़ी)।

आईसीसी एकदिवसीय टीम (2014) : मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान), क्विंटन डे कॉक (दक्षिण अफ्रीका), विराट कोहली (भारत), जॉर्ज बेली (आस्ट्रेलिया), अब्राहम डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), महेंद्र सिंह धौनी (भारत-विकेटकीपर/कप्तान), ड्वायन ब्रावो (वेस्टइंडीज), जेम्स फॉल्कनर (आस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मोहम्मद समी (भारत), अजंथा मेंडिस (श्रीलंका), रोहित शर्मा (भारत-12वें खिलाड़ी)।

Story first published: Wednesday, November 5, 2014, 17:16 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+